हाथो में तख्ती झंडा लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां भव्य प्रदर्शन किया। meral

भाजपा द्वारा मेराल प्रखंड मुख्यालय पर ऐतिहासिक महा प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा एवं मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मेराल हाईस्कूल के ग्राउंड से किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथो में तख्ती झंडा लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां भव्य प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भ्रष्ट हेमंत सरकार मुर्दाबाद.. मंत्री मिथलेश ठाकुर मुर्दाबाद.. हेमंत सरकार वापस जाओ.. मिथलेश ठाकुर चाईबासा वापस जाओ.. व्यवसायी विरोधी सरकार वापस जाओ...युवा विरोधी सरकार वापस जाओ.. किसान विरोधी सरकार वापस जाओ... महिला विरोधी सरकार मुर्दाबाद... जैसे अनेकों नारे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता त्राहि त्राहि कर रही है भ्रष्ट हेमंत सरकार जनता को लुटने में लगी हुई है लेकिन जब भाजपा जनहित में आंदोलन करता है तो झामुमो के मुख्यमंत्री विधायक मंत्री सब के सब मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी देने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोई कागज का टुकड़ा नहीं है जिसे जब चाहे फाड़ दिए भाजपा कार्यकर्ता चट्टान की तरह हर तुफानों से मुकाबला करने वाले हैं उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार वर्तमान में झारखंड को बर्बादी की राह में खड़ा कर चुका है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जनता के हित में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने तक लगातार संघर्ष करते रहेंगे। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं आए दिन हत्या लुट चोरी की घटनाएं आम हो चुकी है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला फिलहाल झामुमो सरकार बनने के बाद गढ़वा अपराधियों का गढ़ बन चुका है विकास कार्य बिल्कुल ठप हो चुका है सड़क स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री भैया जी झुठा विकास का ढोंग कर रहे हैं भाजपा नेता कार्यक्रम प्रभारी अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि झामुमो सरकार में किसान युवा महिला व्यवसायी सहित सभी वर्ग त्रस्त हो चुका है हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है बिना घुस दिए कहीं कोई काम नहीं होता है हेमंत सरकार में सिर्फ अवैध कारोबार खुलकर चल रहा है बालु कोयला जैसे अनेकों खनिज पदार्थ का खुलेआम कारोबार चल रहा है बिना घुस दिए किसी भी आफीस में कोई काम नहीं हो रहा है 
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार राज्य में भ्रष्टाचार अपराध घुसखोरी जैसे अनेकों गलत कार्यों का संरक्षण कर रही है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में माफीयाराज गुंडाराज का व्यापार चल रहा है जिस राज्य का मुख्यमंत्री खुद धमकी देता है उस राज्य का भला ऐसी सरकार में संभव नहीं है कार्यक्रम का संचालन मेराल उत्तरी मंडल महामंत्री कंचन पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे संजय भगत जिला मंत्री महेंद्र सिंह जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे डॉ लालमोहन रामाकांत गुप्ता विकास दुबे रंजन कुमार गुड्डू सिंह उमेश कश्यप सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa