रामानन्द प्रजापति के रिपोर्ट
झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान से सटे निरंतर बहने वाली सततवाहिनी नदी के छठ घाट पर आज देर शाम लगभग 6:00 देव दीपावली पर हजारों दीपक के टीम टीमाहट से छठ घाट व क्रीडा स्थल दुल्हन की तरह सजा हुआ है। सन क्लब सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केसरी के द्वारा बीते 7 वर्षों से अनवरत देव दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है। देव दीपावली का शुभारंभ छठ घाट पर अमित कुमार केसरी सपत्नी को पंडित राजीव रंजन तिवारी व आनंद कुमार दुबे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन के पश्चात शुरू हुआ। मौके पर मौजूद देव दीपावली का नेतृत्व कर रहे अमित कुमार केसरी ने बताया कि बनारस में गंगा घाट के किनारे मनने वाले देव दीपावली के पर्व पर मै सपरिवार मौजूद था। वही की प्रेरणा से बीते 7 वर्षों से लगातार छठ घाट व क्रीड़ा स्थल में भव्य तरीके से देव दीपावली मनाने के लिए संकल्प लिया था जो आज बृहद होता चला जा रहा है। देव दीपावली के मौके पर आज स्थानीय जनों के आर्थिक सहयोग से विशाल भंडारे के साथ साथ झारखंड राज्य से आए देवी जागरण के टीम के द्वारा कार्यक्रम चल रहा है। देव दीपावली के मौके पर स्थानीय क्षेत्र के वासियों के द्वारा प्रत्येक घरों से 21 दीपक ला करके जलाए जा रहे हैं तथा देवी जागरण व भंडारे में सैकड़ों लोगों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, खंड विकास अधिकारी दुद्धी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी,उदय कुमार जायसवाल, अजय कुमार, राहुल केसरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।