विधायक भानु प्रताप शाही ने गरीब जरूरतमंद असहाय लोगो के बीच किया कंबल का वितरण bhanu pratap


 धुरकी  विधायक भानु प्रताप शाही ने लोलकी और करवापहाड़ गांव के गरीब जरूरतमंद और असहाय ग्रामीणो के बीच सोमवार को गर्म उनी कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण करने के दौरान विधायक शाही ने कहा की ठंड के मौसम मे रोजाना ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, और इस मौसम मे अधिकांश गरीब वृद्ध असहाय लोगो को ठंड से बचाने के लिए वह कंबल का वितरण कर रहे हैं। विधायक ने कंबल वितरित करते हुए कहा की वह अपने क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगो की भलाई और उनके समुचित विकास के लिए कटिबद्ध हैं। विधायक ने कहा वह इस क्षेत्र का विधायक हैं और उन्हें अपने क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगो के प्रति बेहतर तरिके से मालुम है। वहीं उन्होने यह भी कहा की जरूरतमंदो के बीच कंबल  वितरण करना बहुत बड़ा पुण्य का काम होता है। वहीं विधायक ने कंबल  वितरण करने के दौरान मौजुद सभी ग्रामीणो के मुलभुत समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रामीणो ने काफी संख्या मे विधायक से पीने के पानी के लिए चापानल, सड़क, पीसीसी विद्युत और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से बताया। विधायक ने उक्त सभी ग्रामीणो की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद एक-एक समस्याओं का बारी-बारी से हल करने के लिए ग्रामीणो को आश्वस्त भी किया। इस दौरान भाजपा नेता इंद्रमणि जायसवाल, विधायक प्रतिनिधी अखिलेश यादव, शशी कमलापुरी उपेंद्र चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री मंगल यादव, तेजु कोरवा, पुर्व प्रमुख विनोद कोरवा, भाजयुमो के मनोज कुमार सिंह, मुखिया शंभु गुप्ता, विनोद पटेल, लाखा यादव, रामदास भुइयां विपिन यादव, सांसद प्रतिनिधी सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Latest News

कमलेश कुमार की मंगलवार की रात्रि में अकस्मात मौत Kandi