विधायक भानु प्रताप शाही का 45 वां जन्मदिन भाजपा मण्डल के सभी कार्यकर्त्ताओ ने पुरे हर्षोउल्लास साथ केक काटकर मनाया. birthday

विशुनपुरा गांधी चौक स्थित भाजपा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को विधायक भानु प्रताप शाही का 45 वां जन्मदिन भाजपा मण्डल के सभी कार्यकर्त्ताओ ने पुरे हर्षोउल्लास साथ केक काटकर मनाया.
 जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने संयुक्त रूप से राम अवध सिंह के द्वारा केक काटा. और उसके बाद सभी कार्यकर्त्ताओ ने एक-दूसरे को केक व मिठाई खिला कर विधायक के जन्मदिन की खुशियां मनाई. वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने दूरभाष पर विधायक भानु को जन्मदिन की बधाई दी. 
बधाई देने वाले मे विधायक प्रतिनिधि अशोक पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, मण्डल उपाध्यक्ष अशोक मेहता, मण्डल महामंत्री कुंदन चौरसिया, मण्डल संयोजक लक्ष्मण पासवान, मिडिया प्रभारी विकास चंद्रवंशी, पंचायत अध्यक्ष रामलखन मेहता, मुकेश बियार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अनिरुद्ध मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa