डंडई से संवाददाता बिंदु कुमार की रिपोर्ट
Headline--
रारो पंचायत सचिवालय में भगवान बिरसा मुंडा की 147वी जयंती मनाई गई!
Maitter-
डंडई प्रखंड क्षेत्र के रारो पंचायत सचिवालय के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजन कर झारखंड राज्य स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की 147वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ठाकुर, पूर्व उपमुखिया शिव प्रसाद यादव, बीडीसी अरविंद पासवान, नागेंद्र सिंह,पप्पू यादव, शिवधर यादव ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इसके पश्चात अन्य लोगों ने भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि आज की तिथि झारखंड के लिए गौरवपूर्ण है क्योंकि आज ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और राज्य की स्थापना दिवस भी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा ने अपने बेहतरीन कार्य के बदौलत अपना नाम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया और आदिवासी समुदायों के लिए भगवान बन गए । अतः हम सभी को उनसे प्रेरणा लेते हुए बेहतर झारखण्ड के निर्माण हेतू कर्तव्य निष्ठा के साथ मिले हुए दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। ग्रमिन शिव प्रसाद यादव ने कहा कि सभी लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है साथ ही महापुरुषो के बताए गए मार्ग पर चलने से समाज मैं बेहतर वातावरण तैयार होता है। इस मौके पर सरजु पासवान, मुकेश यादव, शशिकांत ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।