गोदरमाना छठ घाट का रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया मुआयना। ranka

रंका से प्रमोद कुमार यादव का रिपोर्ट : 
रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के छत्तीसगढ़ से सट्टे गोदरमाना छठ घाट का रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया मुआयना। इस संबंध में बताते चलें कि रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के गोदरमाना छत्तीसगढ़ के सटे कनहर नदी में हजारों हजार लोगों के द्वारा छठ पर्व की जाती है जिसके लेकर छठ घाट की साफ सफाई एवं तैयारी चुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू गुप्ता एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू यादव के द्वारा किया जा रहा है जिसे लेकर छठ घाट की साफ सफाई एवं छठ घाट की तैयारी जोर शोर से की जा रही है जिसका मुआयना करने रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने पहुंचा प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने बतलाया की आस्था के महापर्व छठ महापर्व को लेकर चुटिया पंचायत के गोदरमाना छत्तीसगढ़ के सटे कनहर नदी में यहां के लोग छठ पूजा करते है जिन लोगों को छठ पूजा करने में सुविधा हो जिसे लेकर छठ घाट की साफ सफाई एवं तैयारी की जा रही है।

Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda