जदयू जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश बबलू ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल से किया मुलाकात, बंसीधर मंदिर आने का दिया न्योता
श्री बंशीधर नगर :-- जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ बबलू ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार के नोएडा स्थित आवास पर जाकर बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने भवनाथपुर विधानसभा की राजनीतिक हालात पर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान करीब आधे घंटे से अधिक समय तक दोनों ने कई विषयों पर वार्ता की। चर्चा करते हुए उन्होंने श्री बंशीधर नगर में विश्व प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर दर्शन करने आने का भी आग्रह किया। प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार ने बताया की वे झारखंड में जब राज्यपाल थे तो उन्होंने 2001 में बंशीधर मंदिर दर्शन करने आए थे। बंशीधर मंदिर में विराजमान भगवान की प्रतिमा जैसे पूरे विश्व में नहीं देखा। उन्होंने बताया कि भगवान बंशीधर जी का फिर से बुलावा आया है, मैं फिर से भगवान श्री बंशीधर जी का दर्शन करने अवश्य आऊंगा।