आपकी योजना - आपकी सरकार आपके द्वार के तहत जनता दरबार का किया गया आयोजन meral

 मेराल से अमरेश उरांव की रिपोर्ट


आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मेराल प्रखंड के खोरिडीह पंचायत मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। सबसे पहले मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी राम प्रवेश साह,खोरिडीह पंचायत के मुखिया मेनू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर उक्त कार्यक्रम की शुरुआत की। उक्त कार्यक्रम में मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी राम प्रवेश साह उपस्थित होकर सभी आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आप सभी लोग लाभ उठावें।

साथ ही साथ सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना का भी लाभ उठायें।वहीं पर किसी भी जनता को किसी तरीके का कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए जनता दरबार में विभागवार काउंटर लगाए गए थे। जहां आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जा रही थी।

मनरेगा, जेएसएलपीएस, आवास, बैंक, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सृजन, कल्याण, शिक्षा, पेयजल, भूमि सुधार, विद्युत, पंचायती राज, समाज कल्याण, स्कॉलरशिप, ई-श्रम, निर्वाचन आदि का स्टॉल लगाया गया था, इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राम प्रवेश साह,खोरिडीह पंचायत मुखिया मेनू देवी,पंचायत सचिव कृष्ण कुमार तिवारी एवं सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।







Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa