प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर चांदी की दो मूर्ति की जाएगी स्थापित jharna

साकेत मिश्र

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अधौरा गांव निवासी हरिश्चंद्र साहू के पुत्र मृत्युंजय कुमार गुप्ता की मनोकामना पूर्ण हुई। मनौती पूरी होने पर वे प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में चांदी की दो मूर्ति प्रदान करेंगे, जिसमें माँ दुर्गा व माँ लक्ष्मी की मुर्ति शामिल है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए झारखण्ड राज्य हिन्दू धार्मिक, सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के कार्यकारी अध्यक्ष सह भाजपा नेता अजय सिंह ने बताया कि रविवार को उक्त दोनों चांदी की मूर्ति को स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मां सतबहिनी की कृपा से अब तक हजारों लोगों की मनौति पूरी हुई है। यह स्थल जन-जन की आस्था का केंद्र रहा है।



Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa