झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा के निर्देश पर एक बैठक का आयोजन किया गया jharkhand

 भवनाथपुर से संवाददाता अयोध्या कुमार का रिपोर्ट


भवनाथपुर रांची : झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा के निर्देश पर रविवार को रांची के प्रेस क्लब करम टोली चौक के समीप एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा उरांव मुंडा ने की। उक्त बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से झारखंड अगेंस्ट करप्शन के कई सदस्यों ने भाग लिया। इस संबध में झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन में गढ़वा जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताता की हम सभी राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हैं।

उन्होंने बताया कि झारखण्ड अगेंस्ट करप्शन वह संस्था है कि मधु कोड़ा जैसे करप्ट मुख्यमंत्री को जेल व सजा करवाने का काम किया है। हम सभी एक जुट हो कर पूरे करप्शन को खत्म तो नही कर सकते, लेकिन कुछ हद तक काम तो अवश्य ही कर सकते हैं। उपस्थित केन्द्रीय संयोजक श्री चितरंजन कुमार, केन्द्रीय संगठन मंत्री निपू सिंह, सुबेदार प्रसाद, उषा खलखो केन्द्रीय महा सचिव, आशिस कुमार सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद, नवीनकुमार, रामनाथ राय, सभी झारखंड अगेंस्ट करप्शन के 8 जिले के अध्यक्ष, सचिव, समिति सदस्य व पदाधिकारीगण मौजूद थे।

संवाददाता अयोध्या कुमार का रिपोर्ट







Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa