गढ़वा पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में सलामी एवं शोक शस्त्र तथा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।।
उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिला बल के सात पुलिसकर्मियों ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त किया है, जिनके नाम क्रमशः 1. पुलिस उपाधीक्षक अमलेश कुमार, 2. आरक्षी 129 वीरेंद्र प्रसाद, 3. आरक्षी 386 शिव कुमार दास, 4. आरक्षी 196 कन्हैया सिंह, 5. चालक आरक्षी 724 सुनील कुमार मिश्रा, 6. पुलिस अवर निरीक्षक राजबली चौधरी, 7. आरक्षी 1204 रविंद्र कुजुर है। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को इस दौरान शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
दिनांक 21.10. 1959 को लद्दाख के हॉटस्प्रिंग में चीनी सैनिकों द्वारा सी0आर0पी0एफ0 के पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया गया था, जिसमें 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इस शहादत की याद में प्रतिवर्ष पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन देश के प्रत्येक पुलिस इकाई में किया जाता है। इस दौरान विगत एक वर्ष में कर्तव्य के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है। झारखंड राज्य के भी दो पुलिसकर्मी 1. शहीद आरक्षी- 1531 ठाकुर हेंब्रम 2. शहीद आरक्षी - 725 शंकर नायक विगत एक वर्ष में शहादत को प्राप्त हुए हैं।