धुरकी प्रखंड के विभिन्न गांव में नम आंखों से विसर्जित हुई मां दुर्गा की प्रतिमाएं। dhurki

धुरकी से बेलाल अंसारी  की रिपोर्ट।
धुरकी थाना क्षेत्र  सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कुल दुर्गा मां की 66 प्रतिमाएं रखी गई थी जिनमें से 28 प्रतिमाएं विजय दशमी दशहरा के दिन विसर्जित हो गई थी और 38 दुर्गा मां के प्रतिमा  गुरुवार  को शांतिपूर्ण तरीके से मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जित हो गई।
 शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गया। 
इस दौरान श्रद्धालुओ ने दसवीं के दिन विधिवत पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को नम आंखों से विसर्जन किया। विजय दशमी के दिन मां दुर्गा का पूजन व दर्शन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ती रही।
 इस दौरान धुरकी, खाला, खुटिया ,अम्बाखोरेया,परासपानी रक्सी घघरी , कटहर, सगमा, पुतुर,गनियारी कला,टाटीदीरी ,  सहित अन्य गांव मे मां दुर्गा का विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
 वहीं विभिन्न  पूजा समिति के द्वारा पूजा पंडाल परिसर में महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।  वही प्रखंड के विभिन्न क्लब व पूजा कमेटी के द्वारा भव्य पूजा पंडाल व मां दुर्गा का मनमोहक स्वरूप बनाई गई थी। जिससे क्षेत्र में कई पूजा पंडालों का चर्चा होते रहा।
 मां दुर्गा का विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व संगीत से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित मार्ग से मां दुर्गा की प्रतिमा को भ्रमण करा कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विसर्जन किया गया। 
वही विसर्जन के दौरान काफी संख्या में लोग मां दुर्गा की बिदाई के लिए  भीड़ उमड़ पड़ी थी  इस मौके पर विभिन्न जगह सुरक्षाबल तथा दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति किए गए थे।
 वही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार व थाना प्रभारी सदानंद कुमार धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले विभिन्न जगहों से जुलूस को अपने दल बल के साथ स्वयं निरीक्षण कर रहे थे।

Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa