चित्रगुप्त मंदिर में 27 अक्टूबर 2022 गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा के सामुहिक अनुष्ठान का आयोजन garhwa

गढ़वा :  चित्रगुप्त पूजा समिति, गढ़वा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति धर्मराज के दरबार में पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले, धर्माधर्म का हिसाब किताब करने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान शहर के सहिजना मोहल्ला स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में 27 अक्टूबर 2022 गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा के सामुहिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी चित्रांश बंधुओं से उनकी उपस्थिति की अपील की गयी है। श्री चित्रगुप्त पूजा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पूजा प्रारंभ होगी। उसके बाद 12 बजे से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जबकि संध्या सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा। वहीं आठ बजे रात में प्रीतिभोज का कार्यक्रम रखा गया है। चित्रगुप्त पूजा समिति गढ़वा ने अधिक से अधिक संख्या में चित्रांश भाई बहनों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
सहिजना मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा।

Latest News

एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी। Kandi