कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के झारखंड प्रांत की साधारण सभा का आयोजन देवघर में 24 एवं 25 सितंबर 2022 को किया गया जिसमें मुख्य रूप से विश्व विख्यात वंशी वादक पंडित चेतन जोशी की उपस्थिति रही।
उक्त साधारण सभा में संस्कार भारती झारखंड प्रांत के विभिन्न दायित्वधारियों के अतिरिक्त अन्य जिलों से संस्कार भारती के दायित्वधारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे।
साधारण सभा का शुभारम्भ संस्कार भारती के अखिल भारतीय मंत्री पंडित चेतन जोशी ,संस्कार भारती झारखंड प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार अंकन ,उपाध्यक्ष राकेश रमण, महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव सहित उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया जिसमें गढ़वा जिला की कुमारी साक्षी पांडेय ने दीप प्रज्वलन मंत्र तथा पुष्पर्चन मंत्र प्रस्तुत किया।
उद्घाटन सत्र का संचालन संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने किया।
इस अवसर पर कला एवं संस्कृति दर्शन सत्र में अंतरराष्ट्रीय कला साधक अभिषेक सूर्य व साथियों ने संगीतमय प्रस्तुतियाँ दीं। इसी सत्र में गढ़वा जिला की प्रथम कवयित्री अंजलि शाश्वत ने अपनी व्यंग्यात्मक कविता "हाय मानव आधुनिक युग के..." प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
साधारण सभा से वापसी के उपरांत प्रांत मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि साधारण सभा में मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय मंत्री अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वंशी वादक पंडित चेतन जोशी के उद्बोधन ने सभी कार्यकर्ताओं के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भरने का कार्य किया है।साथ ही साथ प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.सुशील कुमार अंकन, उपाध्यक्ष राकेश रमण, महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव आदि का मार्गदर्शन सभी के लिए उपयोगी साबित होगा। साधारण सभा से लौटने के उपरांत सभी समितियों में बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य संपादित होंगे ऐसा हमें विश्वास है।
पलामू विभाग प्रमुख डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी ने कहा कि साधारण सभा में जाना सभी कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है।
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि साधारण सभा सांगठनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है।
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के मंत्री पांडेय सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि साधारण सभा में हर बार हमें कुछ नया सीखने को मिलता है।
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की सह मंत्री अंजलि शाश्वत ने कहा कि प्रांतीय साधारण सभा विभिन्न समितियों के कार्यकर्ताओं हेतु महाकुंभ के समान है। जहाँ सभी समितियों के लोग एक साथ दो दिवसीय आयोजन में जुट कर एक दूसरे से अपना अनुभव साझा करते हैं।सभी को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है जिससे संगठन को भी गति व बल मिलता है।
द्वितीय दिवस के एक सत्र का संचालन पलामू विभाग प्रमुख डॉ. शंभू कुमार तिवारी ने किया ।
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, मंत्री पांडेय सूर्यकांत शर्मा ,सह मंत्री अंजलि शाश्वत, सह कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय,सदस्य शांति पांडेय,कुमारी साक्षी पांडेय,सृजन आनंद,सृष्टि आनंद,श्रेया आनंद आदि ने प्रांतीय साधारण सभा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के सह कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि देवघर इकाई के मंत्री अभिषेक सूर्य सहित वहाँ के सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से साधारण सभा अत्यंत सुंदर तरीके से संपन्न हुई। उन सभी के द्वारा स्वागत करने का तरीका, उनके द्वारा प्रदान की गई सुविधाएँ , कला एवं संस्कृति दर्शन कार्यक्रम की रचना आदि सभी कुछ इतना अच्छा था कि जिससे बाकी सभी समितियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।