प्रखंड मेराल के ग्राम गोंदा में देवी मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर meral

गढ़वा जिले के प्रखंड मेराल में  ग्राम गोंदा के पूरे ग्रामीणों की एकजुटता एवं दृढ़ निश्चय से कार्य उत्तरोत्तर सफलता की ओर बढ़ते हुए। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री शशिकांत दुबे जी का अथक प्रयास से एवं सचिव अमित कुमार शाह एवं संयुक्त सचिव दिवाकर कुमार शाह के कुशल रणनीति , टीम मैनेजमेंट प्रत्येक सप्ताह में आय व्यय का हिसाब एवं कोषाध्यक्ष कृष्ण देव प्रजापति जी का अनोखा अंदाज जिनका कोष कभी खाली नहीं होता। 

मां भगवती की कृपा से उनके सहयोगी बिजेशवर प्रजापति एवं समिति के दोनों उपाध्यक्ष माननीय श्री सुनेश्वर प्रसाद एवं प्रकाश कुमार अरुण जी का अनुभव एवं मार्गदर्शन तथा  ग्राम गोन्दा के सभी टोला में बने अलग-अलग 7 उप समितियों द्वारा  चंदा राशि का बढ़-चढ़कर कलेक्शन करना एवं श्रद्धालुओं का बढ़-चढ़कर सहयोग करना इस मंदिर निर्माण का अहम हिस्सा है। यह मंदिर का निर्माण होने से ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल है क्योंकि इस दरबार में सभी की मन्नते पूरी होती है एवं गांव की देवी मां किसी भी प्रकार की आपदा विपत्ति महामारी में मां रक्षा करती हैं। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर भव्य उद्घाटन किया जाएगा। 

मौके पर विजयमल साहू, मानिक यादव कृष्णा साह बलराम साहू, जितेंद्र साह, दीपक कुमार ,दिनेश शाह, अजय ठाकुर, दिनेश ठाकुर, देवेंद्र गोस्वामी, मुकेश प्रजापति,अनुज प्रजापति, विनोद कुशवाहा, रामाकांत प्रजापति, अरुण शाह, ठाकुर साह, कोमल प्रजापति ,बिंदु प्रजापति, इत्यादि श्रद्धालु  उपस्थित  थें 






Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa