अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की श्री बंशीधर अनुमंडल क्षेत्र कार्यकारिणी का गठन किया गया maha sabha

 श्री बंशीधर नगर:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की श्री बंशीधर अनुमंडल क्षेत्र कार्यकारिणी का गठन किया गया। होटल अनिकेत पैलेस में आयोजित में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर बीडी सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसे फिर से पुनर्जीवित करने लिए समस्त क्षत्रियों को एक होने की जरूरत है। महासभा के माध्यम से नशामुक्ति, दहेज प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज के बीच जनजागरण चलाकर दूर किया जाएगा। कार्यकारिणी में

 संरक्षक के रुप में विजय सिंह, शंकर प्रताप देव, ब्रह्मदेव सिंह, मुखदेव सिंह एवं रविंद्र प्रताप देव। अध्यक्ष इंदल सिंह, उपाध्यक्ष के रुप में चंचल सिंह, विक्रांत सिंह ,राजीव रंजन सिंह चिंटू, श्रवण सिंह एवं मोहित प्रताप दे। सचिव धर्मेंद्र प्रताप देव। उप सचिव प्रशांत सिंह एवं शैलेन्द्र प्रताप देव। कोषाध्यक्ष विनय सिंह। प्रवक्ता आशुतोष शरण सिंह। संगठन मंत्री विवेक कुमार सिंह एवं उप संगठन मंत्री अश्विनी सिंह समेत 21 सदस्यी कार्यकारिणी का गठन किया गया। 


इस मौके पर अजित प्रताप देव, चंद्रशेखर सिंह, टीकू सिंह, विनोद सिंह, अशोक सिंह, पंकज सिंह, पांडा सिंह, बिपिन सिंह, छोटन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद थे।




Latest News

ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत Garhwa