सर्पदंश से मौत amhar

विशुनपुरा
 अमहर गांव के विद्यालय टोला निवासी सूर्यदेव मेहता की 17 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की मौत मंगलवार को जहरीले सांप के काटने से हो गयी. मृतिका के पिता सूर्यदेव मेहता ने बताया की हमारी पुत्री दोपहर में घर की पोतायी कर रही थी. तभी अचानक चिलाई की सांप काट दिया. जब परिजनों ने मृतिका को आनन फानन में दवनकारा संफेरिया के पास झाड़ फूक कराने कराने के लिए ले गए. झाड़फूंक से भी सुधार नही होते देख आरती को गढ़वा सदर अस्पताल गढ़वा ले जाने लगे. 
गढ़वा ले जाने के क्रम में बीच रास्ते मे ही आरती की मौत हो गयी. आरती की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

Latest News

कमलेश कुमार की मंगलवार की रात्रि में अकस्मात मौत Kandi