पंचायती राज विभाग द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवशीय कार्यशाला में भाग लेंगे अमहरखास पंचायत के मुखिया Vishunpura

 विशुनपुरा--पलामू प्रमंडल से एकमात्र मुखिया पंचायती राज विभाग द्वारा चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे. इसको लेकर विशुनपुरा सीओ सतीश कुमार सिन्हा एवम बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा ने संयुक्त रूप से मुखिया ललिल नरायन सिंह उर्फ ददन सिंह को बुके देकर प्रखंड कार्यालय से चंडीगढ़ पंजाब के लिए रवाना किया. 

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एलसीडीजीएस से संबंधित 22 अगस्त से 23 अगस्त 2022 तक दो दिवसीय कार्यशाला चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित की जा रही है. जिसमें प्रदेश से छः मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित कार्यशाला में शामिल होंगे. पलामू प्रमंडल से केवल एक ही मुखिया का चयन कार्यशाला के लिए किया गया है. जिनमें विशुनपुरा प्रखंड के अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह का चयन पंचायती राज झारखंड सरकार द्वारा किया गया है.

बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा ने मुखिया से क्षेत्र की समस्याओ से सम्बंधित कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत करने के लिए कहा है.

 मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, समाजसेवी बलराम पासवान, एनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, भीम सिंह, हसमत अली, सुनील बैठा सहित कई लोगो ने मुखिया ददन सिंह को पलामू प्रमंडल से प्रतिनिधित्व करने करने के लिए धन्यवाद दिया है.



                                                                    लड्डू गुप्ता की रिपोर्ट

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi