मुखिया संघ के अध्यक्ष बने फिरदोश अंसारी nagar mukhiya

श्री बंशीधर नगर- प्रखंड के महदेइया स्थित आकृति लाइन होटल में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया की बैठक संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के पदाधिकारियों का चयन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए फिरदोस अंसारी का चयन किया गया, वहीं उपाध्यक्ष सिविस्टयानी केरकेट्टा, सचिव मनोज कुमार ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुराधा देवी का चयन किया गया. मुखिया संघ के संरक्षक के रूप में अजय प्रसाद गुप्ता का चयन किया गया .बैठक में मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार, ओमप्रकाश उरांव, फिरदोस अंसारी,मनोज कुमार ठाकुर, सनिधा सोनी, कुमारी रेखा,सिविस्टयानी केरकेट्टा,
सुशीला देवी, सविता देवी व अनुराधा देवी उपस्थित थे।

Latest News

भवनाथपुर विधायक की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल Ranchi