सरकोनी गांव निवाशी शह उप मुखिया रमेश कुमार रवि के घर में हुई चोरी kandi

 कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी गांव निवासी सह उपमुखिया रमेश कुमार रवि के घर में चोरी हो गई। घटना बीते बुधवार की रात्रि की है। इस सम्बंध में थाना को लिखित आवेदन भी दिया गया है। उपमुखिया रमेश कुमार रवि ने बताया कि नाउ सेमौरा में मेरा नया मकान बन रहा है। जहां से 15 किलो का गैस सिलेंडर, सोलर, बैट्री व बेडशीट चोरी हो गई।

 उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह जब मैं निर्माणाधीन आवास पर पहुंचा तो टूटा हुआ ताला देखा। इसके बाद मैं सन्न रह गया। उन्होंने बताया कि एक किमी की दूरी पर तोड़ा हुआ ताला व कुछ अन्य सामग्री भी देखने को मिला। उन्होंने थाना को आवेदन देते हुए जांच कर चोरी कांड में संलिप्त चोरों पर कार्यवाई करने की मांग की है।





                                                            साकेत मिश्र की रिर्पोट


Latest News

आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में उठी सशक्त कार्रवाई की मांग Garhwa