भारत माता सेवा समिति के तत्वधान में तिरंगा यात्रा की रैली निकाली गयी.

लडू गुप्ता की रिपोर्ट

विशुनपुरा
 आजादी का मनाए जारहे अमृत महोत्सव पर विशुनपुरा भारत माता सेवा समिति के तत्वधान में तिरंगा यात्रा की रैली निकाली गयी. तिरंगा यात्रा विष्णु मंदिर से चलकर गांधी चौक, अपर बाजार होते हुए चकचक मोड़, गांधी चौक, कोचेया, महुली, अमहर गांव स्थित छाता राज बाबा के स्थान पहुची तथा पुनः वापस संध्या स्कूल तक जाकर थाना से होते हुए श्री विष्णु मंदिर विशुनपुरा के प्रांगण में समाप्त किया गया.
 इस रैली में हिंदुस्तान हमारा है, हिंदुस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान अमर रहे, हम विजई विश्व तिरंगा प्यारा, वंदे मात्रम के नारे लगाते चल रहे थे. बाइक रैली में समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, सचिव सुरेंद्र यादव, प्रवक्ता राधेश्याम पांडे, पदाधिकारी रविंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष छोटू चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी संजय सूर्या, स्वयंसेवक भुनेश्वर राम, कुंदन विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, सुमंत मेहता, रामजन्म साव, सचिन विश्वकर्मा, छूनू ठाकुर सहित सैकफो लोग सामिल थे.

Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi