भवनाथपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक bhawnathpur

 भवनाथपुर: थाना अंतर्गत मुहर्रम को लेकर अंचलाधिकारी, बीडीओ एवं थाना प्रभारी की संयुक्त नेतृत्व में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। उक्त बैठक में सीओ रामशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि मुहर्रम पर्व को दोनों समुदायों के लोग आपस में मिलजुलकर भाईचारे के साथ मनाएं। बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि किसी तरह की शिकायत हो तुरंत सूचना थाना को दे। अफवाह पर ध्यान नही दे साथ ही मुहर्रम पर्व शांति से दोनों समुदाय मिलजुलकर  मनाये। 

आपसी सौहार्द खराब न करे। वही मौके पर थाना प्रभारी सतीश महतो ने कहा कि मुहर्रम पर्व को दोनों समुदाय मिलजुलकर मनाये। गलत अफवाह न फैलाये, किसी तरह की आपत्ति होने पर या समस्या उत्पन्न होने पर थाना को तुरंत सूचना दे थाना हमेशा आपके सेवा में तत्पर है। 

उक्त मौके पर राजस्व कर्मचारी, बंशीलाल पाठक, रामप्रसाद इंदवार , पंसस चंदन ठाकुर, नीरा देवी, राजेश्वर पासवान, निरंजन पाठक, सोनाकिशोर यादव, अनिल चौबे, सुनील यादव, महेंद्र राम, संजय यादव, हाजी सिराज अंसारी, असमुदिन अंसारी, याकूब अंसारी, अकबर अंसारी, जसमुदिन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


                                             भवनाथपुर से संवाददाता अयोध्या कुमार का रिपोर्ट

Latest News

झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने दिसोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा – "हम सब अनाथ हो गए हैं" Garhwa