आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अधौरा के छात्र छात्राओं ने तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली- azadi


साकेत मिश्र की रिर्पोट

कांडी : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय अधौरा के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष विकाश उपाध्याय, शिवपुर पंचायत मुखिया सोनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरूण राम, साहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सैकड़ों तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम सहित अन्य नारे लगाते हुए गांवों का भ्रमण करके वापस विद्यालय आये।

वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहा कि आजदी के 75 वर्ष पूरा होने पर हम सभी सरकार द्वारा चलायी जा रही अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्हांने लोगो में देश के प्रति सम्मान में हर घर तिरंगा झंडा लगाकर एकजुटता का परिचय देने की बात कही।

मौके पर वार्ड सदस्य इसराइल सदाम, राजेश्वर राम, लालती देवी, नंदकुमार राम, पूर्व मुखिया जय किशुन राज साहित अन्य लोग मौजूद रहे।






Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi