एक महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित होने पर महाविद्यालय के सभी कर्मियों को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त कि- nagar

 श्री बंशीधर नगर-माँ नगीना शाही इंटर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या लवली आनन्द ने शनिवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित होने पर महाविद्यालय के सभी कर्मियों को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई व शुभकामनाएं दी.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक महिला के राष्ट्रपति बनने पर आज देश की सभी महिलाएं गौरवान्वित हुई है.उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ साथ मुर्मू जी के समर्थन में आगे आये सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया है.

उन्होंने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना देश के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सबसे आगे की पंक्ति में खड़ाकर एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर साकार किया है.

मौके पर प्रो रवीना खातून,बबिता कुमारी,आशा कुमारी,भरदुल ठाकुर,रागिब अहमद,अविनाश कुमार,अशोक कुमार मेहता,सबिता कुमारी,हेमवंती देवी सहित अन्य उपस्थित थे.






Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi