गढ़वा :- अपराधियों ने युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज garhwa breaking news

 गढ़वा से दीपक कुमार की रिपोर्ट- 

 गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में अज्ञात अपराधियों ने स्व. कामेश्वर सिंह के पुत्र विमल सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर स्थिति में आसपास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गोली लगी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विमल सिंह अपने घर से कुछ ही दूरी पर नाहर चौक के पास खड़े़े थे। उसी दौरान अपराधियों ने मोटरसाइकिल से पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिसमें विमल सिंह को गोली लगी है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ अवध कुमार यादव सदर अस्पताल पहुंचकर घायल की स्थिति का जायजा लिया।  उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रूप से पहले मरीज का इलाज चल रहा है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस अपराधियों को धर दबोचेगी। 

वही मिल रही सूचना के अनुसार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले मामले की छानबीन में जुट गई है गांव के चारों ओर पुलिस पूरे छावनी में तब्दील हो गई है-




Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi