गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में आरकेभीएस बीएड कॉलेज में 1975 में देशभर में लगे आपातकाल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया garhwa-

भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में आरकेभीएस बीएड कॉलेज में 1975 में देशभर में लगे आपातकाल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा ने इसे काला दिवस के रुप में मनाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पलामू सांसद बीडी राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इंदीरा गांधी की सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर देश को कलंकित करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान देश भर में प्रमुख नेताओं के साथ साथ पत्रकारिता पर भी रोक लगाया गया था

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू लोकसभा के पुर्व प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि देश में 25 जुन 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक कुल 21 माह तक आपातकाल लगा रहा।  आपातकाल लगने से देश के लोगों में आक्रोश भड़का जिसके कारण तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदीरा गांधी 1977 में आम चुनाव की घोषणा कर दी। उस समय आपातकाल के कारण ही कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान भाजपा ने पुरे गढ़वा जिला में आपातकाल लगने को लेकर काला दिवस मनाया गया। इस दौरान गढ़वा में जिला स्तर पर आपातकाल को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सरकार ने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या किए किया था इस घटना से पुरा देश आक्रोश में जल रहा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अलख नाथ पाण्डेय सुरज गुप्ता राजीव राज तिवारी मुकेश निरंजन सिन्हा रीतेश चौबे राजीव रंजन तिवारी विकास स्वदेशी  विवेकानंद तिवारी कैलाश कश्यप प्रमोद चौबे उमेश कश्यप विकास तिवारी राजकुमार गुप्ता सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।

विकास कुमार की रिपोर्ट 




Latest News

ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर हमला सराहनीय व वंदनीय : प्रिन्स Kandi