भाजपा नेता सह पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह मुखिया पद के लिए 5 मई को करेंगे नामांकन-- palamu

 संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) : बिश्रामपुर प्रखंड के गुरहा गांव निवासी भाजपा नेता सह पूर्व विश्रामपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह बतौर मुखिया प्रत्याशी 5 मई को नामांकन करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि 32 वर्षों बाद 2010 में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ तो खुशियां सीजी पंचायत क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पूर्व व निवर्तमान मुखिया के द्वारा पंचायत क्षेत्र का कुछ भी विकास नहीं हुआ। केवल योजनाओं में लूट मचाई जाती रही है। 14 मई व 15 मई वित्त अनुदान मद की राशि से गांव में जल मीनार का अधिष्ठापन कराया गया है। जो केवल दिखावा मात्र बनकर रह गई। जबकि उसके रखरखाव के लिए भी पैसे उपलब्ध कराए गए हैं। पंचायत प्रतिनिधि व कर्मियों की मिलीभगत से विकास को मिली राशि की भी बंदरबांट कर ली गई। वहीं मनरेगा की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसी कई योजनाएं केवल कागजों पर संधारित की गई है। जांच हो तो सभी सलाखों के पीछे होंगे। वही बतौर मुखिया प्रत्याशी चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र का समुचित विकास होगा। इसके लिए भी प्रतिबद्ध है




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa