माइक्रो डोनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे द्वारा मंडल प्रभारियों को मनोनीत किया गया REPORT BRAJESH PANDAY

 कांडी/गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू एवं माइक्रो डोनेशन के प्रदेश संयोजक के निर्देशानुसार माइक्रो डोनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए गढ़वा जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे के द्वारा मंडल प्रभारियों को मनोनीत किया गया है। मनोनीत प्रभारियों से कहा गया है कि 5 सदस्य कमेटी बनाकर माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास करें और ज्यादा से ज्यादा मोदी ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन कराने का प्रयास करें। मनोनीत मंडल प्रभारियों की सूची के अनुसार गढ़वा ग्रामीण के लिए जीतेंद्र कुमार मेहता, गढ़वा शहरी के लिए अनिल सोनी, मेराल दक्षिणी के लिए राधेश्याम यादव, मेराल उतरी के लिए चंद्रमणि पाठक, गोवावाल के लिए केदार प्रजापति, रंका उत्तरी के लिए अनिल कुमार पांडे, रंका दक्षिणी के लिए सच्चिदानंद तिवारी, मझिआंव शहरी सविंदर पांडे, मझिआंव ग्रामीण अरविंद धर दुबे, बरडीहा संजय यादव, बरगढ़ रामसेवक रजक, केतार प्रमोद शुक्ला, धुरकी संजय कुमार सिंह, सगमा राकेश जयसवाल, भंडरिया सत्येंद्र कुमार मेहता, रमुना अरविंद कुमार सिंह, डंडई तिलकधारी यादव, हरिहरपुर विनोद प्रसाद खरौंधी अवध बिहारी मेहता, बिशुनपुरा कृपाल सिंह, चिनिया धनंजय तिवारी, रमकंडा सुनील प्रसाद, डंडा धनंजय तिवारी, बंशीधर ग्रामीण सोबरन चंद्रवंशी, भवनाथपुर शैलेश कुमार चौबे और कांडी के लिए राजेंद्र पांडे को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि 2 और 3 फरवरी को माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 5 सदस्यीय कमेटी का गठन करना सुनिश्चित करेंगे।

                                           




Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi