डंडई के जरही में आयोजित सात दिवसीय यज्ञ में सुरेश शास्त्री के द्वारा सुनाया गया श्री राम कथा - Report Bindu

 डंडई प्रखंड क्षेत्र के जरही गांव में सात दिवसीय चल रहा श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवम श्रीराम महायज्ञ में रात को रासलीला और दिन में श्री राम कथा आयोजन में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही हैं । सोमवार को छठवें दिन रोहतास से आए सुरेश शास्त्री के द्वारा श्री राम कथा सुनाया गया। राम कथा सुनाने के दौरान सुरेश शास्त्री ने अपने मधुर स्वर से संगीत के माध्यम से बताया कि जो माता पिता का सेवा ना किया उसको गंगा नहाने से कोई फायदा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जगत में सबसे बड़ा भगवान माता पिता है यदि आप घर में माता पिता को सेवा नहीं करते हैं और मंदिर में जाकर नारियल के बदले अपना माथा ही क्यों नही फोड़ दें तब भी मंदिर में बैठे देवी दुर्गा प्रसन्न नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस घर की स्त्री घर आंगन में कल्प कल्प कर रो पड़ी, तो समझो उस घर का विनाश होने वाला है। जैसे सीता माता श्री लंका में रावण के अत्याचार से विलक बिलक कर रो पड़ी थी तो आगे चलकर रावण का विनाश हो गया था । कहा कि जिस घर में बहू बेटी बहन हैं उस घर में उन्हें इज्जत और सामान आदर करो क्योंकि महिलाएं घर की साक्षात लक्ष्मी और देवी दुर्गा होती हैं।उनके बिना घर आंगन की शोभा अधूरी है।सहित कई रामकथा की महत्वपूर्ण बातें बता कर श्रद्धालुओं को नसीहत दिया।श्री राम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। उसके पूर्व नवनिर्मित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा किया गया। यह कार्यक्रम में भव्य भंडारे का भी आयोजन चल रहा था। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी लोगों के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था। श्रद्धालु यज्ञ दर्शन में जुटे हुए थे। आपको बता दें कि प्रखंड क्षेत्र में यज्ञ होने से ग्रामीणों मैं काफी हर्ष का माहौल है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया हैं।




Latest News

रामकंडा प्रखंड के सातों ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज दिवस का आयोजन किया गया। Ramkanda