भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक विषयों पर चर्चा किया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि गढ़वा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश का आगमन आगामी 22 फरवरी को होगा। आगमन को लेकर पुरे जिलेभर में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से सांसद पुर्व सांसद विधायक पुर्व विधायक सहित सभी वरिष्ठ नेता प्रदेश जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सभी मंच मोर्चा के जिला से लेकर मंडल स्तर तक के सभी पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य सहित जिलेभर के सभी मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य पंचायत बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में आगमन पर गोवावल मंडल द्वारा तिलदाग चौक से स्वागत की शुरुआत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश मां गढ़देवी श्री बंशीधर बाबा का दर्शन भी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का रात्रि विश्राम गढ़वा में होगा दुसरे दिन पुनः वापसी रांची होगा। बैठक में मुख्य रूप से पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी निवर्तमान विधायक गिरीनाथ सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय सुरज गुप्ता सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह उपस्थित थे।