कांडी में प्राचार्य अरविंद कुमार के द्वारा सरकार द्वारा जारी किए गाइडलाइंस को नजर अंदाज किया गया report brajesh panday

 कांडी/गढ़वा : एक ओर जंहा वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर विभिन्न प्रकार के ऐतिहात बरते जा रहे हैं व सरकार द्वारा गाइडलाइंस जारी किये गए हैं। वैसे ही शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षकों के लिए रोस्टर व्यवस्था को किया गया है, जिसमें हर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ कार्यालय में विभागीय कार्यों को करने के जाना था। बता दें कि जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में प्राचार्य अरविंद कुमार के द्वारा सरकार द्वारा जारी किए गाइडलाइंस को नजर अंदाज करते हुए 27 जनवरी 2022 को एक विशेष पत्र जारी किया गया, जिसमें क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के नाम से यह कहा गया है कि रोस्टर व्यवस्था को 31 जनवरी तक समाप्त करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में प्रचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यालय में स्टूडेंट वेरिफिकेशन के कार्य अत्यधिक बचा हुआ था। इस वजह से विद्यालय के कर्मियों को बुलाया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा यह जानकारी दी गई की जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में छात्र -छात्राओं का वेक्सिनेशन रिकार्ड संतोष जनक नही था। इस वजह से विद्यालय में 31 जनवरी 2022 तक रोस्टर हटाया गया है और कर्मियों को बुलाया जा रहा है। जबकि झारखंड सरकार के द्वारा गाइडलाइंस के अनुसार 50 फीसदी शिक्षकों को अपने अपने घरों से ही विभाग का कार्य करना था। विदित हो कि विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार चर्चा में ही बने रहते हैं। इससे पूर्व भी इस विद्यालय के छात्र- छात्राओं के अभिभावकों ने भी प्रचार्य के विरुद्ध आवाज उठाई थी।




Latest News

आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में उठी सशक्त कार्रवाई की मांग Garhwa