लमारी कला की स्वाथ्य साहिया फुलवा देवी की अचानक हुई मौत,स्वाथ्य विभाग ने प्रकट किया शोक-report brajesh panday

 कांडी/गढ़वा :कांडी प्रखंड अंतर्गत लमारी कला गांव की स्वास्थ्य साहिया फुलवा देवी 55 वर्ष की मौत बुधवार की सुबह हो गई।


फुलवा देवी के पति रामचंद्र राम ने बताया कि फुलवा को पेट में दर्द की शिकायत होने पर मंगलवार को रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाकर डॉक्टर मनीष कुमार सिंह से इलाज कराया गया था।

स्थिति सामान्य होने पर घर लाया किन्तु मंगलवार की रात अचानक घबराहट होने पर बुधवार की अहले सुबह रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रेफरल अस्पताल मझिआंव पहुंचने में डॉक्टरों ने फुलवा देवी को मृत घोषित कर दिया।

इधर मौत की खबर सुनकर बीटीटी राहुल वर्मा,परशुराम पासवान, साहिया साथी आशा देवी,साहिया संगीता देवी,अंजू देवी,रामरती देवी,सबिता देवी,सुमित्रा देवी,शिवकुमारी देवी व शीला देवी ने शोक प्रकट किया।

जबकि मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे लमारी कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, युवा समाजसेवी दिनेश कुमार, डॉक्टर दिनेश पासवान व सुनंत कुमार सहित सैकड़ों ने भी गहरा शोक प्रकट किया।


शव का अंतिम संस्कार पंडी नदी स्थित श्मशान घाट में किया गया जहां मृतका के पति रामचंद्र राम ने मुखाग्नि दी।




Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa