कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गढ़वा के तत्वधान में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया report brajesh panday

 कांडी /गढ़वा : कांडी -प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गढ़वा के तत्वाधान में सत्र 2020-21 का प्रखंड स्तरीय कृषक चौपाल का आयोजन किया गया।बीडीओ मनोज तिवारी,20 सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय ,उपाध्यक्ष जवाहर राम, सूर्यदेव सिंह,बीटीएम रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बीटीएम रंजीत सिंह ने रवि एवं गरमा फसल की जानकारी किसानों को दिया।उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में मानसून के अनियमित रहने से हमारे किसान सुखाड़,ओलावृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए हैं।जिसको लेकर किसानों की आय प्रभावित हुई है।किसान बकाया फसली ऋण चुकाने में असमर्थ हो रहे है।हमारे किसान गैर कृषि गतिविधि के लिए राज्य से बाहर पलायन के लिए बाध्य हो रहे हैं।प्रदेश की सरकार ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का शुभारंभ किया गया है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य फसल ऋण धारक की ऋण पात्रता में सुधार लाना,नये फसल ऋण प्राप्ति सुनिश्चित करना,किसानों के पलायन को रोकना,कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।उन्होंने किसानों को बताया कि इस योजना का लाभ वैसे किसान प्राप्त कर सकते हैं जो किसान अपनी भूमि पर स्वंय फसल पैदा करते हैं।गैर रैयत किसान जो दूसरे के भूमि पर कृषि करते हैं,किसान को झारखंड के निवासी होना चाहिए,जिसका वैध आधार नम्बर हो,तथा  उसकी उम्र 18 वर्ष हो सहित कई अन्य विन्दुओ की बात कही।

20 सूत्री अध्यक्ष बिकास उपाध्याय ने कांडी प्रखंड के किसानों की समस्या को सभी के  सामने रखी।उन्होंने कहा कि प्रखंड में किसानों की धान की खरीद बन्द है।जिसका मुख्य कारण पैक्स के पास गोदाम का नही होना।प्रखंड के हजारों की संख्या में केसीसी ऋण के लिए बैंक को दिए गए आवेदन आज भी लंबित है ।एक भी किसान को अभी तक केसीसी ऋण की स्वीकृति नही मिली।हमारे यहां के किसानों को अनुदान पर बीज व खाद नही मिलती ।जिस कारण यहां के किसान खुले बाजार से अधिक कीमत चुका कर बीज व खाद्य खरीदने के लिए लाचार हैं।20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि कांडी प्रखंड के किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा।

मौके पर हरेंद्र कुमार तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय,विनोद राम, संतोष कुमार राम, अरुण राम,विजय मेहता,महफूज आलम,पवन कुमार,पंकज कुमार सिंह,सतेंद्र राम, श्यामदेव उरांव,नथुनी चौधरी,अखिलेश साव सहित बड़ी संख्या में किसान व किसान मित्र उपस्थित थे।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa