पलामू जिला के लालगढ़ विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सतबहिनी झरना पर्यटन स्थल विकास समिति के सदस्य का हुआ निधन REPORT BRAJESH PANDAY

 कांडी /गढ़वा : मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के विशिष्ट स्थाई सदस्य बेलोपाती गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम दर्शन मिश्र का निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन को लेकर सतबहिनी विकास समिति के पदधारी एवं तमाम सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि राम दर्शन मिश्र सतबहिनी झरना तीर्थ के विकास के प्रति शुरू से ही बहुत जागरूक थे। उन्होंने इस स्थल की विकास यात्रा में पहले कदम से कदम मिलाकर चलते हुए निरंतर पुरजोर सहयोग किया है। सतबहिनी विकास समिति के अध्यक्ष समाज सेवी नरेश प्रसाद सिंह, सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र, उपसचिव सुदर्शन तिवारी, अंकेक्षक द्वय नवल किशोर तिवारी एवं नंदलाल दुबे, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अशर्फी सिंह, संयोजक पी आर सिन्हा, विशिष्ट स्थाई सदस्य ऋषि राज मिश्रा, अरुण कुमार मिश्र, अरविंद मिश्र, रामजन्म पांडेय, दिलीप कुमार पांडेय, देवी दयाल राम सहित कई सदस्यों ने अपने एक विशिष्ट साथी को खोकर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राम दर्शन मिश्र पलामू जिला के लालगढ़ विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। वे काफी कर्मठ एवं मिलनसार शिक्षक थे। कुछ माह पहले गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। जिस का ऑपरेशन किया गया था। लेकिन उसके बाद वे पूर्णत: स्वस्थ नहीं हो पाए। रविवार की सुबह 6:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित सुख बाना गांव के उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी व 5 पुत्रियों को छोड़ गए हैं। जिनमें एक पुत्री की अभी शादी भी नहीं हो सकी है। गढ़वा स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके श्राद्ध से संबंधित समस्त कार्यक्रम सुख बाना स्थित आवास से ही संपन्न होगा।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa