कांडी/गढ़वा :कांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत डूमरसोता स्थित पैक्स में रविवार को सत्र 2021-22 के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया।
केंद्र का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे, हरिहरपुर मंडल के सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह व विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया फीताकाटकर किया।
इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि डूमरसोता धान अधिप्राप्ति केंद्र पर प्रखंड के 6 पंचायत डुमरसोता, हरिहरपुर, मझिगावां, लमारी कला,चटनियां व घटहुआं कला के किसानों की धान की खरीदारी होगी।
अभी तक इस केंद्र पर लगभग ढाई सौ किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
श्री दुबे ने बताया कि इस केंद्र पर 1940 रुपए प्रति क्विंटल किसानों के धान की खरीद होगी। जबकि ₹110 प्रति क्विंटल किसानों को बोनस मिलेगा।
किसानों को धान खरीद के 15 दिनों के अंदर 50% राशि का भुगतान हो जाएगा। जबकि बाकी 50% पैसा का भुगतान धान के राइस मिल में चले जाने के बाद किया जाएगा।
इस केंद्र पर 1 फरवरी से किसानों का धान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खरीद होगी।
रविवार को किसान सूर्यदेव सिंह,लालमन सिंह व रामप्रसाद गुप्ता के धान की खरीदारी कर शुरुआत की गई।
इधर इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, हरिहरपुर मंडल के सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, भाजपा के हरिहरपुर मंडल के उपाध्यक्ष लालमन सिंह,राजद के कांडी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, राममणि तिवारी, समाजसेवी इमामुद्दीन खान,पूर्व मुखिया गोरख प्रसाद मेहता, राकेश कुमार सिंह,रघुनाथ प्रसाद श्रीवास्तव,अनिल कुमार सिंह, अरविंद गुप्ता, रमेश मेहता,अलख पासवान,जनेश्वर दुबे,जयशंकर मिस्त्री व अजीत कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
