डीलर ने सरेआम खुले बाजार में किया राशन की कालाबाजारी 4 महीना से लाभुकों को नहीं मिला राशन--REPORT BRAJESH PANDAY

 कांडी /गढ़वा : कांडी प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत तेलिया बांध एव तेलिया निजामत गांव के जन वितरण प्रणाली लाभुकों ने कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर अनाज के घोर अभाव के समय सरकारी अनाज दिला कर उनकी जान बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि पिछले 4 महीने से जन वितरण प्रणाली का अनाज नहीं मिलने से उनकी हालत बेहद खराब हो गई है। गांव के अधिकांश लोग भूखमरी के शिकार हो रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें सरकार द्वारा उनके लिए भेजी गई खाद्य सामग्री नहीं मिल रही है। लाभुकों ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर गांव के डीलर राम जी राम के द्वारा सरकारी अनाज नहीं दिए जाने का हवाला दिया। बावजूद इसके उनकी गुहार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मालूम हो कि इन दोनों गांव के निवासी अधिकांश लोग मजदूर हैं। मजदूरी करने के बाद अनाज खरीद कर उनका भोजन चलता है। लेकिन हाल के महीनों में उन्हें मजदूरी करने के लिए भी गांव के आसपास कोई काम नहीं मिल रहा है। ऐसी हालत में खुले बाजार से महंगे भाव पर अनाज खरीद कर खाना उनके लिए संभव नहीं है। जबकि सारी परिस्थिति जानने के बाद भी स्थानीय डीलर के द्वारा लाभुकों के लिए सरकार से आपूर्ति की गई अनाज को खुले बाजार में कालाबाजारी करके बार बार बेच दिया गया। लाभुक चिल्लाते रह गए। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इस परिस्थिति में सोमवार को बीडीओ सह बीएसओ से मिलकर बड़ी संख्या में लाभुकों ने अपना नाम शिवपुर गांव स्थित मां गायत्री स्वयं सहायता समूह के पीडीएस दुकान से टैग करने का अनुरोध किया। बीडीओ सह बीएसओ ने कहा कि आप सभी लाभुकों का नाम मां गायत्री स्वयं सहायता समूह की दुकान से टैग कर दिया गया है। अब आप लोगों का अनाज उसी दुकान से मिलेगा। अधिकारी से गुहार लगाने वालों में राहुल प्रजापति, श्याम नारायण साहू, सायरा बीबी, प्रमिला देवी, शीला देवी, राजेंद्र राम, शांति देवी, जय नारायण साह, चंदन राम, देव कुमार, शंभू प्रसाद गुप्ता, सीताराम चौधरी, गोपाल प्रजापति, संगीता देवी, पान पति देवी, शारदा देवी, धनेश्वरी देवी,, नसरुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र चौधरी, सरिता देवी, श्रीमती या देवी, कृष्णा चौधरी, प्रवेश पासवान, गिरवर प्रसाद, अमेरिका चौधरी, नीरज कुमार, इम्तियाज अंसारी, पूर्व मुखिया जय किशुन राम सहित 59 लोगों के नाम शामिल है।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa