चिनिया स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापित डॉ असजद अंसारी को ह्यूमन टेरियन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया garhwa

 चिनिया स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापित डॉक्टर असजद अंसारी को दिल्ली में समाजसेवा में बेहतर कार्य के लिए ह्यूमनटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। विदित हो कि दिल्ली के वेलकम होटल आईटीसी द्वारका में आई कैन फाउंडेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम ह्यूमनटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आर्गेनाइजर सह आई कैन फाउंडेशन के संस्थापक गौरव गौतम ने बताया की यह अवार्ड शो उन सभी लोगो को सम्मानित करने के लिए किया गया है। जिन्होंने हमारे देश के कई सामाजिक कार्यो में अपना योगदान दिया। इस देश से गरीबी मिटाने का प्रयास किया। इस इवेंट मे कई दिग्गज  लोगो ने शिरकत की। उन् सभी लोगो को उनके योगदान के लिए सरहाया गया ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अर्जुन राम मेघवाल (संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री), विशिष्ट अतिथि राहुल कस्वां (लोकसभा सदस्य),  विमल शर्मा (अपर रेजिडेंट कमिश्नर) व बीकानेर राइटर उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक राज्य से एक पुरुष, महिला या सामाजिक संस्था को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में गढ़वा के युवा समाजसेवी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी को झारखंड राज्य से उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने के लिए सोशल वर्कर की श्रेणी में सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए डॉ असजद अंसारी ने कहा कि समाज में कार्य करने के लिए उनके पिता डॉ यासीन अंसारी से विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता को आदर्श मानते हैं। उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हैं।  बढ़ चढ़ कर सामाजिक कार्य में हिस्सा लेते हैं।  

इससे पहले भी कई बार कोरोना वॉरियर्स व सोशल वर्कर के रूप में सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में बिहार में ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021 से नवाजा गया था। डॉ असजद अबतक 26 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा कई बार स्वास्थ व रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को लाभ पहुंचाते हैं। जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, राशन, दवाई, कपड़े, गरीब लड़कियों की पढ़ाई व शादी में मदद करते हैं। कई बार गुप्तदान  करके भी लोगों की मदद किया करते हैं।  कोरोना महामारी में 5000 से ज्यादा परिवारों को राशन उपलब्ध कराएं हैं। उनके द्वारा संचालित संस्था मिल्लत एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से पर्यावरण के क्षेत्र में अबतक 2500 से ज्यादा पौधे लगाए हैं। हर साल स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाते हैं। हर धर्म के त्योहारों में श्रद्धालुओं के लिए जलपान व्यवस्था और कई सामाजिक कार्य करते हैं।






Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa