अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 67वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24, 25 और 26 दिसंबर को जबलपुर में सम्पन्न--REPORT BRAJESH

 कांडी /गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 67वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24, 25 और 26 दिसंबर को जबलपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें देश भर से 800 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित हुए। इनमें "शैक्षिक परिदृश्य: शिक्षा की पवित्रता की रक्षा के लिए शिक्षा समुदाय आगे आएं, "देश का वर्तमान परिदृश्य", "खेल को परिसर गतिविधियों में प्राथमिकता मिलना चाहिए" शामिल हैं। अधिवेशन में डॉ. छगनभाई पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा निधि त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में निर्वाचित हुए। झारखंड प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल को मध्य-पूर्वी क्षेत्र के सह-क्षेत्रीय संगठन मंत्री का दायित्व मिला। याज्ञवल्क्य शुक्ल रमुना प्रखंड के दर्जिया गांव के रहने वाले हैं। झारखंड प्रांत के निवर्तमान विभाग संगठन मंत्री राजीव रंजन को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। राजीव रंजन कांडी प्रखंड के कर्मा गांव के रहने वाले हैं। निखिल रंजन जी को मध्य-पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाया गया।। डॉ. पंकज कुमार,प्रो.कमलेश कुमार कमलेन्दु, विनीत पांडेय,रोमा तिर्की,बबन बैठा,संजय मेहता,प्रताप सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए। गढ़वा के रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाये जाने पर लोगों में हर्ष एवं खुशी है। बधाई देने वालों में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमेश सहाय,विभाग प्रमुख सत्यदेव पांडेय,विभाग संयोजक निशांत चतुर्वेदी, जिला संयोजक मंजुल शुक्ल,श्रीकांत सोनी,शशांक चौबे,विवेकानन्द त्रिपाठी, सुभेन्द्र दुबे,शेखर गुप्ता,विकाश चन्द्रवंशी,रोबिन कश्यप, पुरुषोत्तम चंदेल,अखिलेश रवि,कौस्तुभ तिवारी, लव उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ताओं शामिल हैं।।




Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi