श्री बंशीधर नगर-अनुमण्डल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में प्रकाश का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया Nagar

 श्री बंशीधर नगर-अनुमण्डल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में प्रकाश का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।गुरुवार को सुबह से ही दीपावली को लेकर लोगो मे उत्साह था।अनुमण्डल मुख्यालय स्थित दुकानों  व घरों को लोग सजाने में लगे थे। दीपावली को लेकर आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो से आये लोगो के कारण बाजार में काफी चहल पहल बढ़ गया था।जगह जगह पर पटाखों,मिठाईयां,सजावट सामग्रियों की दुकानें सजी थी।अनुमण्डल मुख्यालय स्थित दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।शाम होते ही पूरा शहर विधुत झालरों व दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था। देर शाम लोगो ने शुभ मुहूर्त में अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में धन की देवी माँ लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना कर सुख संमृद्धि की कामना किया।दीपावली को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह था।वे जमकर आतिशबाजी का लुत्फ उठाये।दीपावली को लेकर प्रशासन भी चौकस था।थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार द्वारा चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती किया गया था वहीं वे स्वयं गस्त करते देखे गये। पीसीआर वैन भी घूमता रहा।



                                      






Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi