अवैध शराब धंधा करने वाले अभियुक्त को 17 लीटर अवैध देसी महुआ शराब एवं उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल Reporter Amresh

 मेराल पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर अवैध शराब धंधा करने वाले अभियुक्त को 17 लीटर अवैध देसी महुआ शराब एवं उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेराल थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए एसपी के निर्देश पर बिकताम गांव में छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें 17 लीटर अवैध महुआ देसी शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण के साथ बिकताम निवासी कौलेश्वर भुइयां पिता महिपत भुइयां के यहां से जप्त किया गया।उक्त मामले में कौलेश्वर भुइयां को गिरफ्तार कर थाना लाया गया अभियुक्त पर मेराल थाना कांड संख्या 189/21 धारा 270 272 273 भा द वि 47a के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कौलेश्वर भुइयां को जेल भेज दिया गया।




Latest News

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर संजय कुमार की मजबूत दावेदारी,जनसेवा को बनाया संकल्प Garhwa