तसरार पंचायत में जेएमएम के द्वारा महिला मोर्चा कमेटी का किया गठन,चांदनी देवी बने पंचायत अध्यक्ष Report Bindu Kumar

 डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत के ग्राम कपराठ में बुधवार को जेएमएम ने महिला मोर्चा के पंचायत कमिटी का गठन को लेकर बैठक किया गया। बैठक में प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों एवं तसरार पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की मजबूती पर पदाधिकारियों ने प्रकाश डाला। वही सदस्यता ग्रहण पर जोर दिया। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित लोगों के सर्वसम्मति से महिला मोर्चा तसरार पंचायत कमेटी का गठन किया गया । सर्वसम्मति से चांदनी देवी को महिला मोर्चा की पंचायत अध्यक्ष , ममता देवी को पंचायत सचिव तथा यशोदा देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वही पंचायत उपाध्यक्ष फुलेश्वरी देवी,सह सचिव सरीता देवी, कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला देवी,समुंद्री देवी,प्रभा देवी,ईत्यादी का चुनाव सर्वसहमती से किया गया।ईस अवसर जेएमएम महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी ने महिलाओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबरी में हैं। पार्टी में अधिक से अधिक महिलाएं जुड़े और पार्टी का काम करें ताकि प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं का अपना हक व अधिकार दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं को  हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महिला मोर्चा प्रखंड कमेटी हर महिलाओं के साथ है। तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस मौके पर जेएमएम महिला मोर्चा के प्रखंड सचिव कमला देवी,कोषाध्यक्ष सविता देवी,उपाध्यक्ष रंजिता देवी के साथ साथ  प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता,प्रखंड प्रभारी जफर ईकबाल, वरिष्ट नेता दिनानाथ पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे ।







Latest News

भवनाथपुर विधायक की तबीयत बिगड़ी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल Ranchi