मेराल बस स्टैंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का जोरदार स्वागत किया। Meral-

 मेराल बस स्टैंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का जोरदार स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री बंशीधर नगर में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। झामुमो के विधायक और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के आगमन की सूचना पर मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों नेता- कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एनएच 75 पर मेराल बस स्टैंड के पास खड़े थे। गाड़ियों के काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारा लगाते हुए उन्हें फूल माला तथा पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मेराल प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नुरुल होदा अंसारी, प्रखंड सचिव राजेश बैठा, युवा नेता अतहर अली अंसारी महिला अध्यक्ष आराधना सिंह, रेखा पाठक, विनोद प्रसाद, ज्ञान रंजन मिश्र, प्रदीप सिंह, पीयूष कुमार, सुनील सिंह, सुधीर बैठा, विनय ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे








Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi