भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का यात्रा सह प्रवास कार्यक्रम के दौरान भंडरीया बड़गढ़ चिनिया होते हुए गढ़वा पहुंचा। Garhwa

 भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का यात्रा सह प्रवास कार्यक्रम के दौरान भंडरीया बड़गढ़ चिनिया होते हुए गढ़वा पहुंचा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि वर्तमान की हेमंत सरकार जनजाति मुख्यमंत्री होने का अधिकार खो चुका है झामुमो  सरकार में गढ़वा पलामू सहित पुरे झारखंड के लोग त्रस्त है। हेमंत सरकार ने नियोजन नियमावली के नाम पर झारखंड के लोगों का शोषण करने में लगा हुआ है आदिवासी समाज हिन्दू है हिन्दी हमारी मुल भाषा है उन्होंने कहा कि गढ़वा पलामू लातेहार चतरा लोहरदगा के आदिवासी हिंदी मगही भोजपुरी भाषा को समझते हैं उन्होंने कहा कि जब उड़ीया नागपुरी बंग्ला संथाली भाषा का पढ़ाई विद्यालय में हुआ ही नहीं है तो फिर क्षेत्रीय भाषा में छात्र परीक्षा कैसे देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक रहे देश के पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का निर्माण कराया। लेकिन झामुमो सरकार ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है उन्होंने गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बाहरी लोग आ कर गढ़वा पलामू के अधिकारों को बेच रहे हैं जब हिन्दी मगही भोजपुरी भाषा समझने वाले लोगों का अधिकार का चिरहरण हो रहा था तो उस समय गढ़वा विधायक सह मिथलेश ठाकुर कैबिनेट बैठक में बैठकर ताली बजा रहे थे। इन्होंने गढ़वा पलामू सहित पुरे झारखंड के लोगों के आंखों में धुल झोंकने का काम किया है झामुमो एक परिवार की पार्टी है जो सिर्फ अपने परिवार का विकास तेजी से करने में लगा हुआ है झामुमो सरकार में मंत्री विधायक की संपत्ति तेजी से बढ़ा है आम जनता कंगाल होते जा रहा है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने आदिवासी समाज के साथ विश्वासघात किया है आदिवासी समाज में 80 प्रतिशत लोग हिंदी मगही भोजपुरी भाषा को समझते हैं लेकिन हेमंत सरकार ने जो नियमावली बनाया है उसमें बाहर के लोगों को नौकरी मिलेगी लेकिन झारखंड के मुल निवासी नौकरी नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने जो नियमावली बनाया है उसमें यह प्रावधान किया है कि झारखंड के छात्र जो दुसरे राज्यों में पढ़ाई किए हैं उनको नौकरी नहीं मिलेगी जबकी दुसरे राज्यों के लोग झारखंड में पढ़ाई किए हैं तो उन्हें नौकरी मिलेगी यह नियमावली झारखंड के लोगों के हित में नहीं है हेमंत सरकार अपने ही राज्य में लोगों को बेघर कर रही है यह निकम्मी हेमंत सरकार अविलंब नियमावली में बदलाव करें। अन्यथा आदिवासी समाज चुप नहीं बैठेगा। हेमंत सरकार आदिवासियों के भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सकल कोरवा मोहन सिंह चेरो बिगन सिंह संतोष सिंह पच्चु सिंह मनोज सिंह सनी कुमार सिंह ललीत सिंह अनील सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi