मुर्गी पालन से आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसान : धनिक लाल मंडल - मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का है उद्देश्य - ग्रामीण परिवारों को पशुधन का लाभ देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बनाना है मजबूत-GARHWA

 आज 1 सितंबर, 2021 बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालन विभाग के परिसर में पशुपालन पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा मनजीत उरांव मझिआंव, सुरेंद्र उरांव रंका, मनोज उरांव रंका, छकन उरांव रंका, किरण तिर्की बड़गड़, पिंकी कुमारी डंडई समेत दस लाभुकों के बीच ब्रायलर चूजों वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अशर्फी राम, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद एवं लाभुक उपस्थित थे।


 मौके पर पशुपालन पदाधिकारी गढ़वा डॉक्टर धनिक लाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बेरोजगार युवाओं व विधवा महिलाओं को अनुदान पर ब्रायलर चूजा, बतख व गो पालन के लिए पशुधन दे रही है, ताकि लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। जिसमें मुर्गी पालन भी आमदनी का एक अच्छा स्त्रोत है। इससे किसान समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पशुधन का लाभ देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। प्रत्येक लाभुक को 525 चूजा के साथ दाना, दवा व फीडर ड्रिकर किट आदि प्रदान किए गए। बताते चलें कि योजना के तहत प्रशिक्षित किसानों को ही लाभ दिया जा रहा है इसी के क्रम में उन्होंने बताया कि विधवा महिला को नब्बे प्रतिशत व सामान्य किसान को पचास प्रतिशत अनुदान पर चूजा दिया गया है। 


मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर धनिक लाल मंडल के अलावे विधायक प्रतिनिधि अशर्फी राम, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद एवं दस लाभुक उपस्थित थे।










Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa