भाजपा गढ़वा जिला इकाई द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्सव गार्डन गढ़वा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम की शुरुआत विषय प्रवेश जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोनावायरस से बचाव के लिए दिन-रात लगे हुए हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से कोरोनावायरस का तिसरी लहर से निपटने का तैयारी चल रहा है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने जिले भर के सभी मंडल से आए हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक एवं मंडल अध्यक्षगण को संवोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि जब पहली बार कोरोना का लहर आया तो दुरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाकडाऊन लगाकर बचाया। उस समय देश में विपक्ष के लोगों ने सहयोग करने के वजाय पैर खिंचने का काम किया। दुसरी लहर से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने राज्यों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया था लेकिन राज्य की हेमंत सरकार ने सभी पैसा का बंदरबांट कर दिया जिससे झारखंड में तबाही देखने को मिला। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का भरपूर सेवा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि गढ़वा जिला में भाजयुमो जिला मंत्री के साथ मझीआंव थाना प्रभारी ने जिस तरह से जानलेवा मार-पीट किया है वह अत्यंत ही निंदनीय है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला प्रशासन दो दिनों के अंदर मझीआंव थाना प्रभारी को बर्खास्त कर मुकदमा दायर करें अन्यथा भाजपा एवं भाजयुमो दोनों संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेंगे उन्होंने कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी का पावर खत्म हो जाता है लेकिन एक समाजसेवी के लिए रात में भी डकैत की तरह चोरी छुपे जा कर पकड़कर मारा गया यह शर्मनाक है अगर जिला प्रशासन थाना प्रभारी एवं दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर कारवाई नहीं किया गया तो राज्य के डीजीपी मुख्य सचिव डीआईजी सहित अन्य पदाधिकारी से प्रतिनिधिमंडल मिलकर कारवाई का मांग करेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान अदया पाण्डेय महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह गुड्डू तिवारी डाक्टर नाथुन शाह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी हरेंद्र दुबे मुरली श्याम सोनी जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी सुरेन्द्र विश्वकर्मा भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे उपाध्यक्ष अविनाश पासवान मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल रामशीष तिवारी सोशल मीडिया प्रभारी संजीत तिवारी संजय तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।