गहरे तालाब में डूबने से घोड़दाग गांव निवासी अवध यादव का 8 वर्षीय पुत्र की हुई मौत--Report Brajesh Panday

 कांडी /गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव निवासी अवध यादव का 8 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार की मौत सोमवार को तलाब में डूबने से हो गई।

सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार दोस्तों के साथ गांव के पास नजराही नामक तलाब में नहाने चला गया। नहाने के क्रम में नबलिक लड़का डूबने लगा वहीं आस-पास के लोगों ने लड़का को डूबते हुए देखकर बचाने के लिए दौड़े एवं उसके परिजनों को सुचना दिया। उसके बाद जानकारी पाकर घर के परिजन पहुंचकर उक्त तालाब के पास रोने -बिलखने लगे। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उक्त शव को तालाब से बाहर निकाला गया। तलाब इतना गहरा था कि निकालने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।




Latest News

फॉरेंटेज स्किल सेंटर में प्लेसमेंट ड्राइव, 21 प्रशिक्षु 'केयर एट होम' रांची के लिए चयनित Garhwa