पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मधु रंजन सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल--रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पाण्डेय

 कांडी -पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर हत्याकांड का उदभेदन करने में सफलता प्राप्त कर ली है।थाना अंतर्गत  कुशहा गांव के मधुरंजन सिंह का नृशंस हत्या कांड के दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।मालूम हो कि मधु रंजन सिंह की चाकू से गर्दन काटकर  1 जून की  रात्रि की गई थी। मृतक के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर कांडी थाना कांड संख्या-70/21 दिनांक-02/06/21 धारा-302/201/120(B) भा०द०वि० अंकित किया गया था।जिसके प्राथमिकी अभि० राजा सिंह पिता पारस सिंह एवं ओमप्रकाश राम पिता कृष्णा राम दोनों कुशहा थाना कांडी जिला गढ़वा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कांड को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त लोहे का चाकू एवं दाब बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों द्वारा कांड को अंजाम देने के बाद अपने कपड़े में लगे खून के कारण कपड़े को जलाकर राख कर दिया गया। दोनों के निशान देही पर कपड़े का राख बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा कांड को अंजाम देने के बाद भागने वाले रास्ते से अभियुक्त का मोबाइल भी बरामद किया गया है।कांडी पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर कांड का उदभेदन किया गया जिसकी चर्चा चारो तरफ है।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि हत्या करने के पीछे आपसी विवाद सामने आया है।किसी बात को लेकर एक पार्टी में मृतक मधुरंजन व राजा सिंह के बीच बहस हो गयी थी।जिसके बाद मृतक मधुरंजन ने राजा सिंह के घर में जाकर गालीगलौज कर दिया था।जिसके बाद राजा सिंह इसको अपना ईगो बना लिया था।जिसके बाद ही घटना को अंजाम दिया गया।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa