गढ़वा /केतार : केतार थाना क्षेत्र के परसोडीह निवासी स्वर्गीय दादई शाह की 25 वर्षीय पुत्र यमुना प्रसाद गुप्ता की मृत्यु आज गुरुवार को ठनका गिरने से हो गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यमुना प्रसाद गुप्ता परसोडीह स्थित हाई स्कूल के मैदान में गाय बांधने गए हुए थे। उसी दौरान वज्रपात हुआ और यमुना प्रसाद गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ठनका गिरने से घायल होने की सूचना जब युवक के परिजन और गांव वालों को मिलते ही सैकड़ों संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वर्ष 2021 लोगों के लिए बड़ा खतरा बनकर आया हुआ है। लोग तो कोरोना जैसे महामारी से चिंतित होकर सोच रहे थे की 2020 ही खतरनाक था जो निकल गया। उसके बाद नए वर्ष 2021 का लोगों ने जमकर स्वागत किया। परन्तु वर्ष 2021 तो कोरोना महामारी के साथ साथ ब्लैक फंग्स, वाइट फंग्स, जैसे महामारी को तो झेल ही रहे थे की बे मौसम बारिश व वज्रपात ने भी कहर मचा दिया है। इतना ही नहीं लोग बाहर जाकर कमाते थे और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। वह भी करो ना जैसे महामारी को लेकर बंद हो गया था। उसके बाद किसान अपना खेती कर किसी तरह से जीवन यापन बिता रहे थे। परंतु अब बेमौसम बारिश में वह भी किसानों के पास नहीं रहा लोग चौतरफा मार झेलने को मजबूर है।