शोणभद्र आदर्श डिग्री कॉलेज कांडी को स्नातक कला संकाय में सत्र 2021-24 के लिए अस्थायी नवसम्बन्धन प्राप्त.....रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पाण्डेय

 कांडी : नीलाम्बर - पीताम्बर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर ने प्रखंड मुख्यालय स्थित शोणभद्र आदर्श डिग्री कॉलेज कांडी को स्नातक कला संकाय में  सत्र 2021-24 के लिए अस्थायी नवसम्बन्धन प्रदान किया गया है।कुलसचिव के आदेश संख्या एनपीयू आर/290/21दिनांक 22 मार्च 2021 के तहत इस डिग्री कॉलेज को कुल नौ विषय के लिए औपबंधिक रूप से अस्थायी नवसम्बन्धन मिला है।कॉलेज के प्राचार्य असर्फी तिवारी ने बताया कि डिग्री के कला संकाय में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत,उर्दू,इतिहास ,समाज शास्त्र,राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र व दर्शन शास्त्र विषय की पढ़ाई के लिए नीलाम्बर पीताम्बर विश्विद्यालय से नवसम्बन्धन प्राप्त हुआ है।उन्होंने बताया कि सत्र 2021-24 कब लिए महाविद्यालय में नामांकन ,पंजीकरण व परीक्षा सभी सुविधाएं विद्यार्थियों को इसी कॉलेज  से प्राप्त होगी।महाविद्यालय के नव सम्बन्धन से छात्र - छात्राओं एवं अभिभावकों की सारी कठिनाइयां दूर हो गयी है।




Latest News

राशन कार्ड में केवाईसी कार्य अप्रैल माह के भीतर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर जोर Kandi