गढ़वा /कांडी: कांडी प्रखंड अंतर्गत डुमरसोता गांव के किसान अरुण दुबे के यहां मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार पर किसानों के साथ शौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।श्री दुबे ने कहा कि पूरे गढ़वा जिला में धान खरीद के मामले में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिले के कई प्रखंडों में धान क्रय केंद्र सप्ताह में सिर्फ 2 दिन ही खुलते हैं।
स्थिति ऐसी है कि सप्ताह में 2 दिन धान क्रय केंद्र खुलने के बाद सिर्फ बिचौलियों के ही धान लिए जाते हैं ।इस सरकार के रवैए से राज्य के किसान त्रस्त हैं एवं बिचौलिया मस्त हैं।
गढ़वा जिले के केतार,सगमा,डंडई व मझिआंव सहित तमाम प्रखंडों में गोदाम मैनेजर द्वारा किसानों को चलने का मामला सामने आ रहा है।
हाल ही में मझिआंव के किसान धान क्रय केंद्र पर धान लाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और उधर गोदाम मैनेजर द्वारा चोर की तरह रात में गोदाम खोलकर बिचौलियों का धान लिया जा रहा था।
धान खरीदी में किसानों से प्रति बोरा 3 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है, साथ में बोड़ा व मजदूर खर्च भी लिया जा रहा है।
इससे बड़ा शोषण और क्या हो सखता है!
श्री दुबे ने जिला प्रशासन सहित सरकार से दोषी धान क्रय केन्द्र मैनेजर को निलंबित करते हुए कानूनी कारवाई करने की मांग की है।
कहा कि यदि अविलंब किसानों का धान नहीं खरीदा गया तथा दोषी धान क्रय केन्द्र मैनेजर पर त्वरित कारवाई नहीं की गई तो जिले के तमाम प्रखंडों के किसान चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।
मौके पर हरिहरपुर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील सिंह, केतार प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, हरिहरपुर मंडल सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, हरिहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद बिहारी द्विवेदी,विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, शशांक शेखर,आनंद सिंह,बबन चौबे, मोतीलाल साह,बबलू सिंह व कांडी पंचायत मुखिया सहित कई लोग उपस्थित थे।